झाँसी27अगस्त*पैंसठ वर्षीय किसान को सर्प ने डस लेने से उसकी मौत हो गई।
झांसी 27 अगस्त*। खेत की रखवाली करते समय बड़ागांव के किसान को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी झाड़फूक एवं इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर विच्छेदन के लिए भेज दिया। ग्राम बड़ागांव में शनिवार की सुबह करीब चार बजे खेत की रखवाली करते समय कन्नूलाल कुशवाहा पुत्र कुठेले उम्र 65 वर्ष को काले जहरीले सर्प ने डस लिया जिससे परिजन अचेत अवस्था में झाडफूक के बाद आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर डाक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। वही किसान की मौत की सूचना मिलते पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायणन सिंह परिहार एवं शेखरराज बडौनिया ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा देते हुए घटना के बारे में मऊरानीपुर एसडीएम मृत्युंजय नारायण मिश्रा को सूचना दी। जिससे उपजिलाधिकारी ने मृतक किसान के परिवार को संतावना देते हुए सरकारी मदद दिलाए जाने की बात कही। इस दौरान मौजूद मृतक के पुत्र गोटीराम कुशवाहा ने बताया कि पिताजी के नाम से पांच बीघा खेती की जमीन होने से डेढ़ लाख रुपयों का भारतीय स्टेट बैंक से किसान कार्ड बना हुआ है साथ में 50 हजार रुपए बिजली बिल के बकाया चल रहे है।

More Stories
मथुरा 1 फरवरी 26*प्रधानमंत्री ने हर वर्ग एवं प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाया *
नई दिल्ली १फरवरी २६ * देशभर में आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे, आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाएगा और पूरा इकोसिस्टम मजबूत बनाया जाएगा’
अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .