झाँसी21अप्रैल24*हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले होनहार छात्रा एवं छात्र
भण्डरा / खिलारा। स्वामी देवानंद इंटर कॉलेज भण्डरा में हाईस्कूल में अध्यनरत रही छात्रा कुमारी दीक्षा कुशवाहा पुत्री राकेश कुमार ने 543 अंकों के साथ 90.5% प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप में किया है। छात्रा दीक्षा कुशवाहा ने बताया कि ग्राम घाटकोटरा में मामा के यहां रहकर पढ़ाई-लिखाई की। स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा के मामा ज्ञानेश कुशवाहा घाटकोटरा एवं प्राचार्य श्रीकांत खरे ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसी प्रकार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मऊरानीपुर में हाईस्कूल में अध्यनरत रहे ग्राम पंचायत खिलारा निवासी सुरेंद्र कुमार, माता द्रोपदी देवी के पुत्र आयुष्मान द्विवेदी ने शनिवार को यूपी बोर्ड प्रयागराज द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम में 600 पूर्णाक में से 518 अंक प्राप्त किए है जिसमें से 87.16 फीसदी अंक प्राप्त करने के अलावा ए ग्रेड प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ ग्राम खिलारा का भी मान बढ़ाया है। जिससे शुभचिंतकों, क्षेत्रवासियों ने आयुष्मान द्विवेदी के उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से की है।

More Stories
कानपुर नगर2अगस्त26*जवाहर नवोदय विद्यालय, कानपुर नगर में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 07 अगस्त तक बढ़ी*
बिजनौर2अगस्त26* निष्पक्ष कार्यशैली के लिए चर्चित एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में दिन-रात जुटे
नई दिल्ली2अगस्त26*आज भारत vs पाकिस्तान में मुकाबला, दिग्गज दिखाएंगे दम*