झाँसी21अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें
[21/04, 9:27 pm] Surendra Dube Mauran: भण्डरा। फोरलेन पर पर मृत पड़ी भैंस से टकराकर गत देर रात्रि में 2 दो घायल। झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ी बांध पर बने पुल की सड़क पर मृत पड़ी भैंस से टकराकर बीती रात में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना महोकण्ठ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सौरा निवासी मनीराम (45) पुत्र जियालाल ग्राम पंचायत भकौरा मऊरानीपुर से निमन्त्रण करके मोटरसाइकिल से गांव वापस जा रहा था। जब वह झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग की फोरलेन पर धसान नदी पर बने पहाड़ी डैम के पुल पर मृतक अवस्था में पड़ी भैंस से वह टकराकर घायल हो गया। जिसे राहगीरों एवं 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य मऊरानीपुर लाया गया। वही थाना चदेरा के ग्राम उपरारा, मध्य प्रदेश निवासी अरविन्द (35) पुत्र लल्लू हरपालपुर शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था वह भी मृत पड़ी भैंस से जा टकरा जाने से घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिये मऊरानीपुर अस्पताल लाया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर दोनों गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने झाँसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया।
[21/04, 9:27 pm] Surendra Dube Mauran: खिलारा। शनिवार की रात्रि में झांसी, खजुराहो फोरलेन पर एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होते हुए पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर होने पर झांसी रिफर कर दिया गया था जिसकी रास्ते में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाली देवरी पुलिस चौकी के पास से निकले हाईवे रोड़ पर शनिवार की रात में एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गया जिसमें तीन लोग सवार थे। जिसमें से ग्राम देवरी, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश निवासी मानवेंद्र सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। तो वही झांसी खुजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग से निकल रहे भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश लिटौरिया मऊरानीपुर ने सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल पड़े हुए व्यक्तियों के बारे में संबंधित देवरी चौकी पुलिस व 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। जिससे मौके पर पहुंची देवरी पुलिस तथा 108 नंबर की एंबुलेंस से गंभीर रूप से सड़क मार्ग पर घायल पड़े मानवेंद्र सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले जाया गया। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार उपरांत उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया जहां उसकी रास्ते में मौत हो गई। तो वही क्षतिग्रस्त चार वाहन को पुलिस ने कब्जे में लेकर बताया कि चार पहिया वाहन का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया था।

More Stories
दिल्ली8जून2026*विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दिल्ली मंडल में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरदोई8जून26* पुलिस को बड़ी सफलता अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 25 वाहन बरामद
हरदोई8जून26* रिश्ता ठुकराया तो बरसीं लाठियां,बहन की शादी से इनकार पर पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान किया हरदोई