April 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झाँसी18अगस्त*अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तहसील में किया प्रदर्शन।

झाँसी18अगस्त*अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तहसील में किया प्रदर्शन।

झाँसी18अगस्त*अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तहसील में किया प्रदर्शन।

 

 

झांसी। गुरुवार 18 अगस्त। मऊरानीपुर तहसील के ग्राम पंचमपुरा के किसानों ने एसडीएम मृत्युंजय नारायण मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में अस्थाई गौ शाला है । उसमें भूसा पानी की व्यवस्था नही होने के कारण जानवरों को गौशाला में नही रखा जा रहा है जिससे ग्राम के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायणन सिंह परिहार ने कहा कि प्रदेश सरकार गौशालाओं के नाम पर करोड़ों का बजट देती है। पर गौशाला में कोई व्यवस्था नहीं है। अन्ना जानवर सड़कों पर एवं खेतों में घूमते नजर आ रहे है। इस पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है । प्रदर्शन कर रहे किसानों ने जिले के अधिकारियो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वही मौके पर पहुंचे मऊरानीपुर उप जिलाधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा ने कहा है कि गौशालाओं की जांच कराकर अन्ना जानवरों की व्यवस्था बनाई जाएगी।

 

वाइट,- किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायन सिंह परिहार की।

संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आज तक झांसी।