झाँसी18अगस्त*अधेड़ महिला को जहरीले कीड़े ने डसा परिजनों का रो रो कर हाल बुरा।
झांसी। गुरुवार 18 अगस्त। खेत पर काम कर रही अधेड़ महिला को किसी अज्ञात जहरीले कीड़े ने काट लिया अचेत अवस्था में परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले लाये। जहां पर चिकित्सक ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। महिला की तीन संतानें बताई गई है। मऊरानीपुर कोतवाली व देवरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खकौरा निवासी श्रीमती वती देवी (58) पत्नी जालम अहिरवार गुरुवार की दोपहर में अपने खेत पर निराई गुड़ाई का काम कर रही थी। तभी अचानक किसी जहरीले कीड़े के काटने से महिला खेत पर अचेत हो गई। जिससे परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले गये। जहां पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला के मृत होने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो उनका रो रो कर बुरा हाल था महिला की तीन संतानें बताई गई है घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है।
समाचार फोटो बीडीओ फाइल नंबर पांच में भेजे गए है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

More Stories
नई दिल्ली12अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
कश्मीर12अगस्त26*कश्मीर के लाल चौक पर गूंजा तिरंगा | बदली तस्वीर, शान से निकली तिरंगा यात्रा
देहरादून12अगस्त26*नमो भारत परियोजना अब कागजों से निकलकर जमीन पर आगे बढ़ने लगी है।*