झाँसी17नवम्बर*चार माह पूर्व बनाई गई सीसी सड़क की जांच कराने की मांग करते ढ़करवारा के ग्रामीणजन ।
झांसी 16 नवंबर । ग्राम पंचायत ढ़करवारा में बुंदेलखंड विकास निधि योजना अंतर्गत सौ मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण किया गया। लेकिन मानक विहीन बनाई गई सड़क चार महीने में ही जबाव देना लगी। जिससे मुहल्ला वासियों ने मुख्य विकास अधिकारी से सीसी सड़क की जांच कराये जाने की मांग की है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ढ़करवारा निवासी भाजपा सेक्टर संयोजक प्रेमनारायण तिवारी , प्रदीप पाठक , महेश कुमार , राकेश कुमार , सरोज तिवारी , ज्योति तिवारी , उदित तिवारी , राहुल तिवारी , रामदास प्रजापति , रतन तिवारी , अशोक तिवारी , जवाहर तिवारी , विनीत तिवारी , नीरज , राहुल मिश्रा , अरविन्द प्रजापति, अंकुर तिवारी , बेटू तिवारी , बिक्रम तिवारी आदि ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी के नाम भेजे शिकायती पत्र में बताया कि पुरानी सीसी सड़क पर 4 माह पूर्व राम जानकी मंदिर से लेकर नदी की ओर जाने वाली रास्ता तक 200 मीटर सीसी सड़क 11 लाख 36000 रुपयों की लागत से बुंदेलखंड विकास निधि जिलांश योजना अंतर्गत निर्मित कराई गई थी। तभी भी ग्रामीणों ने बनाई जा रही मानक विहीन सड़क पर सवाल खड़े किए थे लेकिन कार्यदाई संस्था का ठेकेदार सत्ताधारी होने के कारण उसने किसी की एक नही सुनी जिस कारण बनाई गई सड़क 4 महीने में जबाब देने लगी है। ग्रामीणों द्वारा भेजे गए पत्र में सीसी सड़क की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराए जाने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
जम्मू कश्मीर 6 अक्टूबर 26*जम्मू-कश्मीर से 150 बांग्लादेशी डिपोर्ट, एयरफोर्स के विमान से बागडोगरा भेजे गए; 7 अक्टूबर को फिर कार्रवाई संभव*
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*“मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विरोध में हूं” —* अभिषेक मनु सिंघवी
लखनऊ 6 अक्टूबर 26*सीएम योगी नें फैजुल्लागंज से नैमिष तक फैली बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया*