झाँसी17अगस्त*प्रधानाध्यापक को किया गया सम्मानित
झांसी। बुधवार आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय झाँसी में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मऊरानीपुर ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय घाटकोटरा में तैनात प्रधानाध्यापक रघुराज सिंह सोलंकी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीलम यादव, झांसी सदर विधायक रवि शर्मा एवं बी बी त्रिपाठी प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र देकर समारोह के दौरान सम्मानित किया। मालूम हो कि कंपोजिट विद्यालय घाटकोटरा ब्लॉक मऊरानीपुर को वर्ष 2022 के स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक नामांकन घाटकोटरा के परिषदीय विद्यालय में होने से मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक रघुराज सिंह सोलंकी को सर्वाधिक नामांकन करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया था। श्री सोलंकी के सम्मानित होने पर घाटकोटरा प्रधान गुड़िया हरमुख सिंह परिहार, राजेश्वर सिंह, सुरेन्द्र द्विवेदी, मुन्ना सोनी, सुभाष मोर्य ने बधाई दी है।
संवाददाता सुरेंद्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

More Stories
बदायूँ 24अप्रैल26*किन्नरों का नेग के नाम पर आतंक दूल्हे के भाई को मारी गोली*
तेलंगाना24अप्रैल26*पुलिस ने नकली चाय पाउडर बनाने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है
उन्नाव24अप्रैल26*नवागत डीएम ने गंगाघाट में भू-माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान, जल्द होगी चिन्हित माफियाओं पर कार्रवाई*