झाँसी14अप्रैल24*भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से16 वर्षीय बालक की मृत्यु।
झांसी। थाना लहचूरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धवाकर के खिरक शंकरगढ़ में आज दोपहर भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना की लहचूरा थाना प्रभारी बलिराज शाही को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का मौका मुआयना कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धवाकर का शंकरगढ़ खिरक निवासी जुगल किशोर कुशवाहा का 16 बर्षीय पुत्र मनीष गाँव के रास्ते में ट्रैक्टर के पास खड़ा था। तभी आयशर ट्रैक्टर क्रमांक up93cc3825 के चालक ने भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे की ओर करते समय बालक मनीष चपेट में आ गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक

More Stories
नई दिल्ली3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ3अगस्त26*40 लाख की मांग, 7.50 लाख की रिश्वत लेते JE और सुपरवाइजर गिरफ्तार*
कानपुर नगर3अगस्त26* डीएम का सख्त निर्देश,एक भी बच्चा टीकाकरण से न छूटे, 3 से 7 अगस्त तक चलेगा टीडी-डीपीटी अभियान*