झाँसी14अक्टूबर*नवीन गल्ला मंडी मऊरानीपुर द्वारा गल्ला व्यापारियों के साथ किया गया उत्पीड़न।
झांसी 13 अक्टूबर 2022। एक किसान के द्वारा अपनी फसल बेचने के लिए बाजार में ले जाई जा रही थी। उसी दौरान मंडी के कुछ कर्मचारियों के द्वारा गाड़ी ले जा रहे युवक के साथ अभद्रता की गई। जिसकी शिकायत युवक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से की। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार निवासी ढुरवई ने उप जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने गांव से मटर बेचने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में गाड़ी खराब हो जाने पर गाड़ी को ठीक करवा रहा था। उसी दौरान मंडी से कुछ कर्मचारी उसके पास पहुंचे और अनावश्यक उसे परेशान करते हुए पैसों की मांग करने लगे साथ ही और भी कई गंभीर आरोप उक्त युवक के द्वारा कर्मचारियों पर लगाए गए। तो वही मामले को लेकर उप जिलाधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा ने बताया कि किसान कहीं पर भी अपनी फसल बीच सकता है। इसके साथ ही उक्त मामले को लेकर खाद्य आपूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
जबलपुर १७फरवरी २६ * दिल छू लेने वाली है अथर्व की कहानी चीफ जस्टिस ने कहां… ‘तुम्हें वकील बनना चाहिए’
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपी में शिक्षामित्र-अनुदेशक और आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने की घोषणा
गुवाहाटी १७ फरवरी २६ * असम की राजनीति में कथित ‘50 करोड़ डील’ की चर्चा तेज, दावों ने बढ़ाई सियासी हलचल