झाँसी03अक्टूबर*ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत
झांसी 02 अक्टूबर । ग्राम नया भानपुरा में शनिवार की रात्रि में एक पच्चीस वर्षीय युवक को ट्रैक्टर चलाने के लिए ग्राम का एक व्यक्ति खेत पर साथ लिवा ले गया। लेकिन वह मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत मिलने पर मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। वही बताया कि आरोपियों द्वारा रविवार की सुबह करीब छः बजे आनन फानन में ट्रेक्टर को बगैर पानी वाले कुआं से निकालकर पडोंसी राज्य मध्यप्रदेश के किसी गांव में ले जाकर छुपा दिया गया है जिसकी भनक पुलिस को भी नही लग सकी। वही पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम शनिवार की रात्रि का है और मृतक के परिवारों ने घटना की सूचना रविवार को दी है। मऊरानीपुर कोतवाली एवं देवरीघाट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नया भानपुरा निवासी रामस्वरूप कुशवाहा पुत्र रामदयाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार की शाम करीब 07 बजे गांव का ही एक व्यक्ति अपने साथ मेरे लड़के बिहारी कुशवाहा उम्र 25 वर्ष को ट्रेक्टर चलाने के लिए खेत पर साथ लिवा ले गया। उसके बाद रात्रि नौ बजे फोन आया कि तुम्हारे पुत्र की अत्यधिक तबीयत खराब हो गई जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में भर्ती है। लेकिन जब वहां हम लोग पहुंचे तो पुत्र मृत अवस्था में सरकारी अस्पताल में पड़ा मिला। जिससे पुलिस से घटनाक्रम की सही जांचकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। जिससे देवरीघाट पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भरकर शव विच्छेदन के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। वही गांव के ग्रामीणों का कहना है कि जिस बगैर पानी वाले कुए में शनिवार की रात्रि में ट्रैक्टर सहित मृतक गिरा था। वह ट्रेक्टर रविवार की सुबह मौके से गायब कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शनिवार की रात्रि में ट्रैक्टर सहित बगैर पानी वाले कुआं में गिर जाने से उसे घायल गंभीर अवस्था में आनन-फानन में मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन जब यहां पर परिजन पहुंचने तो वह मृतक मिला।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak