जौनपुर11अगस्त24*पत्रकार के रिश्तेदार की पिटाई थाना प्रभारी को पड़ी महँगी, कप्तान ने किया लाइन हाजिर।
जौनपुर से हिमांशु रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
जौनपुर। पत्रकार प्रेस क्लब वाराणसी के मंडल सचिव आनंद चतुर्वेदी के सगे जीजा जौनपुर जिले के धरौरा गांव निवासी विजेंद्र दुबे के निजी जमीन को केराकत थाना प्रभारी विपक्षियों के धन बल के प्रभाव में आकर जबरन कब्जा करवाने का प्रयास कर रहे थे । उनकी खुली हुई खिड़की को पुलिसिया धौस देकर बंद करना चाहते थे। इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो केराकत थाना प्रभारी उन्हें घर से पकड़ कर थाने पर ले गए। खुद पिटाई करने के बाद उनका शांति भंग के मामले में चालान कर दिया था। इस मामले में पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में सैकड़ो पत्रकारों ने लड़ाई लड़ी। जिसका परिणाम यह रहा कि जौनपुर जिले के तेज तर्रार कप्तान ने तत्काल प्रभाव से केराकत थाना प्रभारी दिलीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।

More Stories
नई दिल्ली ६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
नई दिल्ली ६जुन २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..
मथुरा 5 जून 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 210 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*