जोधपुर7अक्टूबर*जय बजरंग सेना के जिला संरक्षक श्री अशोकनाथ महाराज व सानिध्य में पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सर्व जनहित एवं विकास सेवा संस्थान जोधपुर के तत्वाधान में
नवरात्रा स्थापना दिवस के उपलक्ष में नवलेशवर मठ महंत जय बजरंग सेना के जिला संरक्षक श्री अशोकनाथ महाराज व सानिध्य में पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष विष्णु सरगरा के नेतृत्व में सूर्य की पहली किरण के साथ हर परिस्थिति में सत्य एवं सुदृढ़ समाचार आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करने पर पत्रकारिता सम्मान पत्र प्रदान कर सभी पत्रकारो चेतन चौहान धीरेंद्र सिंह भाटी नमस्ते राजस्थान, प्रदीप सोनी इंडिया क्राइम 24 न्यूज़ भगवान पटेल 24 न्यूज़, गौतम उडेलिया
फोटोजर्नलिस्ट राजस्थान पत्रिका, जितेंद्र दवे इंडिया टाइम 24 न्यूज़, मुकेश नाहर जैन अहिंसा क्रांति न्यूज़पेपर, अंकित पुरोहित चाणक्य न्यूज़, प्रदीप हद्ववानी फास्ट न्यूज़ एक्सप्रेस, महेंद्र भाटी नगर प्रभा न्यूजपेपर, गंगा सिंह परिहार ,सभी पत्रकारों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करते है।
संस्थान शिक्षा, पर्यावरण, नशा मुक्त मुहीम के साथ साथ सर्व जनहित कार्य करने पर तत्पर है। जिसमें गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए एक लाख हस्ताक्षर करने का अभियान का लक्ष्य निर्धारित कर अभियान चला रही है एवं पर्यावरण के क्षेत्र में 1101 पौधे लगकर शहर को प्राकृतिक ऑक्सीजन प्लांट देने के लिए भी अभियान चल रहा है जिसमे आमजन बढचढ कर अपना योगदान दे रही है।
कार्यक्रम में जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश लालवानी राष्ट्रीय सलाहकार श्री सुनील नाथ जिला प्रभारी अंकित पुरोहित भाजपा चौपासनी मंडल मंत्री संजय घारू, मोहीत साद, सोहननाथ, राकेश, किशन गोपाल नाथ व योगेंद्र सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: