जोधपुर30मार्च*मुख्यमंत्री महोदय ने दी मंजूरी*जोधपुर में सूचना आयोग की बैंच स्थापित होगी*
जोधपुर/जयपुर, 30 मार्च। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अब जोधपुर में सूचना आयोग की बैंच स्थापित होगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बैंच की स्थापना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। उन्होंने कार्यालय के संचालन के लिए 12 नवीन पदों तथा आवश्यक वित्तीय प्रावधान की भी स्वीकृति दी है।
इन नवीन पदों में एक पद सूचना आयुक्त का है, जिसकी नियमानुसार नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा निजी सहायक, रीडर, सूचना सहायक का एक-एक पद, वरिष्ठ सहायक के 2 पद तथा कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 3-3 पद शामिल हैं। बैंच के लिए आवश्यक संसाधन आदि के लिए भी 20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में बैंच की स्थापना के लिए घोषणा की गई थी।
—–

More Stories
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️
नई दिल्ली *यूपीआजतकन्यूज चैनल पर शुक्रवार, 01 मई 2026 के मुख्य समाचार*