जोधपुर30जुलाई*कल 31 जुलाई को अमर गायक मोहम्मद रफी की 42 वीं पुण्य तिथि मनायी जाएगी
नवोदित सँगीत कला प्रतिभा खोज एवं उत्थान संस्थान जोधपुर अमर गायक मोहम्मद रफी की 42 वीं पुण्य तिथि पर उनको गीतों भरी भावांजलि मिनी ऑडीटोरीयम सूचना केंद्र में रविवार 31 जुलाई को सांय 7 :00 बजे से पेश करने जा रहा है ।
संस्था के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष मेहमानों के रूप में समाजसेवी सोनू जेठवानी,फारुख बैलिम, पार्षदा शाहीन अंसारी,आर्य वीर दल राज.के शिव प्रकाश सोनी, आर्य वीर दल के अध्यक्ष हरि सिंह आर्य, आर्य वीरांगना दल की संचालिका हिमांशी आर्य, आमिना बानो,बसपा के जिलाध्यक्ष यूसुफ बैलिम, स्टोन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कच्छवाह,मशहूर सिंगर आबिद खान, सरदार धर्मेन्द्र सिंह, समाजसेवी रफीक अंसारी,राजू कादरी और यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव लक्ष्मण सिंह सोलंकी उर्फ छोटे नेता शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में शहर के मशहूर गायक गायिकाएं असफाक रँगरेज,सलीम बैलिम, मनीषा गोयल,आशीष सोनी,शिवानी दुबे,मोहम्मद यूसुफ,राजू चौहान,विनीता नागौरा,मुकेश कुमार और विनोद गहलोत अपने गीतों के जरिये मो.रफी साहब को श्रदांजलि प्रस्तुत करेंगे ।
शहर में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

More Stories
कोलकाता 25 फ़रवरी 26*शंकर वेदांता मठ एवं मिशन का 3 दिवशीय होम जोघो कार्यक्रम का आयोजन
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*