August 7, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर28नवम्बर2022*लक्की कॉलेज में तीन दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजन*

जोधपुर28नवम्बर2022*लक्की कॉलेज में तीन दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजन*

अपना एडवेंचर्स होलीडेज ने

जोधपुर28नवम्बर2022*लक्की कॉलेज में तीन दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजन।

भ्रमण में जाना विभिन्न इंडस्ट्री को

जोधपुर। कमला नेहरु नगर स्थित लक्की इंस्टिट्यूट ऑफ स्टडीज में संचालित एमबीए तथा बीबीए के विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

50 विद्यार्थियों के दल ने औद्योगिक भ्रमण के लिए मुंबई प्रस्थान किया तथा वहां विभिन्न इंडस्ट्री का अवलोकन किया।

संस्था के प्राचार्य अर्जुन सिंह सांखला ने बताया कि औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया तथा बाजार की जानकारी मिलती है जिसके द्वारा विद्यार्थी को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल एक्स्पोज़र भी मिलता है।

कॉमर्स और मैनेजमेंट की विभागाध्यक्ष डॉ आशु राठौड़ ने बताया कि प्लांट मैनेजर ने विद्यार्थियों के साथ साझा किया तथा उन्होंने विद्यार्थियों को प्लांट मैनेजमेंट, इन्वेंटरी मैनेजमेंट आदि के भी बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को बिजनेस मॉडल के बारे में जानकारी प्रदान की।
विद्यार्थियों ने साथ ही वहां पर मार्केटिंग तथा ह्यूमन रिसोर्सेज विभाग से मुलाकात की।
औद्योगिक भ्रमण का संचालन कमलेश जैन गजेन्द्र गौड़ एवं संयोजन जितेंद्र कुमार सेवग व दीपिका जैन ने किया।

Taza Khabar