जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
ओबीसी विभाग
जोधपुर27जुलाई23*विधानसभा में ओबीसी जातिगत जनगणना का संकल्प पारित किया जिस पर ओबीसी जाति में हर्ष की लहर है।
राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार 24 जुलाई 2023 को विधानसभा में ओबीसी जातिगत जनगणना का संकल्प पारित किया जिस पर ओबीसी जाति में हर्ष की लहर है।
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश में लम्बे समय से ओबीसी जातिगत जनगणना की मांग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र सैन, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव, स्टेट कोर्डिनटर मोती बाबा फुले ओबीसी नेतागण उठा रहे थे।
आज जयपुर स्थित ज्योतिबाफुले भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र सेन का जातिगत जनगणना का संकल्प विधान सभा मे पारित होने पर पीसीसी सचिव माया सुवालका, स्टेट कोर्डिनेटर मोती बाबा फुले, अभिमन्यु सिंह, कामिनी गुर्जर, पवन सिंगोदिया, दिलीप सैनी आदि ने साफा एवं दुपट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया और शीर्ष नेतृत्व के सभी नेताओं ने आभार व्यक्त किया।
नरेंद्र शर्मा
जिलाध्यक्ष, ओबीसी विभाग

More Stories
सुल्तानपुर २७ मई २६ * “थाना मोतिगरपुर की पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार”
पटना २७ मई २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर विहार सरकार की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 27मई26*आर्थिक तंगी से परेशान शराब के नशे में युवक चढ़ा पानी की टंकी पर