जोधपुर24जून26*शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का शर्मनाक बयान लोकतंत्र और युवाओं का अपमान।
जोधपुर* शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हालिया बयान “देश के अभ्यर्थियों को दहशद गर्द” बोलने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि देश में शिक्षा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों, पेपर लीक की घटनाओं तथा NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के कारण लाखों विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। ऐसे गंभीर मुद्दों पर आवाज उठाने वाले छात्रों, अभ्यर्थियों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
नरेंद्र शर्मा ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग कर रहा है। पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के कारण अनेक अभ्यर्थियों ने मानसिक तनाव झेला है तथा कई परिवारों ने अपूरणीय क्षति का सामना किया है। ऐसे समय में सरकार की जिम्मेदारी युवाओं की बात सुनने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की है, न कि सवाल उठाने वालों को बदनाम करने की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को स्वीकार करनी चाहिए। यदि वे देश के युवाओं को न्याय दिलाने और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बहाल करने में असफल रहे हैं, तो नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
नरेंद्र शर्मा ने मांग की कि केंद्र सरकार शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए तथा विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस नीति बनाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और ओबीसी विभाग देश के युवाओं, छात्रों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे और शिक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नरेंद्र शर्मा
जिलाध्यक्ष ओबीसी विभाग
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी।

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*