जोधपुर2मार्च24*आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा झटका:बीमारी के आधार पर कम नहीं होगी सजा,
इलाज के लिए जज ने कहा-हाईकोर्ट से पूछें*
*जोधपुर*
पॉक्सो मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है। आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सेहत के आधार पर सजा पर रोक लगाने की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के वकील से कहा कि महाराष्ट्र के आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज की मांग राजस्थान हाईकोर्ट के सामने रखें। इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की आपराधिक विविध याचिका को 9 फरवरी को खारिज कर दिया था।
*पहले भी याचिका हो चुकी खारिज*
आसाराम अपना इलाज महाराष्ट्र के आयुर्वेदिक अस्पताल से करवाना चाहता है। इसके लिए उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने आसाराम की जमानत नामंजूर कर दी थी। हाईकोर्ट ने आसाराम को एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में इलाज कराने की परमिशन दी, लेकिन आसाराम आयुर्वेद इलाज के लिए ही अड़ा रहा। हाईकोर्ट के जस्टिस विनीत कुमार माथुर और दिनेश मेहता की बेंच ने उसकी याचिका खारिज कर दी थी।
*जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है आसाराम*
9 जनवरी को आसाराम की तबीयत बिगड़ने के बाद जोधपुर एम्स में भर्ती करवाया गया था। 25 दिन इलाज के बाद छुट्टी दी गई। इसके बाद जोधपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इस याचिका पर हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया। यह पहली बार नहीं है, जब आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से निराशा हाथ लगी है। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट से उसको राहत नहीं मिली।.

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*