जोधपुर19फरवरी*NIA की टीम ने एक मकान पर दबिश देकर पांच घंटे तक पूछताछ की है
जोधपुर शहर में शनिवार सुबह नेशनल इन्वेसिटगेशन एजेंसी ( (NIA) की टीम ने एक मकान पर दबिश देकर पांच घंटे तक पूछताछ की है। पूछताछ में एजेंसी को कोई विशेष जानकारी हासिल नहीं हो सकी। दूसरी तरफ इस व्यक्ति का दावा है कि उसे कुछ लोगों ने धमकी दी थी। इसके बारे में जानकारी लेने के लिए एजेंसी के अधिकारी आए थे। एनआईए की एक टीम ने आज सुबह स्थानीय पुलिस की मदद से रातानाड़ा क्षेत्र में पत्रकार के मकान पर दबिश दी थी। एनआईए की टीम के आने से यह माना जा रहा था कि जासूसी के मामले में पूछताछ की जा रही है। स्थानीय पुलिस को इसके बारे में कोई जानकारी एनआईए की तरफ से नहीं दी गई। करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद अधिकारी वहां से रवाना हो गए। पूछताछ के बाद पत्रकार ने खुलासा किया है कि वे खुद स्पेशल ऑपरेशन से जुड़े थे। उन्हें धमकी मिल रही थी। उन्होंने बताया कि मैंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन के कुछ लोगों के संदिग्ध लोगों से रिश्ते होने की खबरें प्रकाशित की थी, इसके बाद मुझे धमकी मिलने लगी थी। पांच घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए की टीम निकल गई। इसके बाद पत्रकार ने मीडिया से भी बातचीत की। दावा था कि मैं पत्रकारिता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम करता हूं। कई ऑपरेशन में शामिल रहा हूं । देश में आतंकवाद बढ़ रहा है। एनआईए की टीम मेरे से जानकारी ली। मुझे कहा कि जरूरत पड़ी तो आपसे फिर बात करेंगे। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे कई समूह माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। मुझे भी लंबे समय से धमकी दी जा रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 31 मार्च26 *कुमार आदित्य और अफरोज आलम बने पूर्णिया कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष
अयोध्या 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 31 मार्च 26*महावीर जयंती पर 31 मार्च को पूरे शहर में मांस–मछली की सभी दुकानें रहेंगी बंद