April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर15दिसम्बर*राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में अंतर ब्रांच खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों का उत्साहजनक प्रदर्शन*

जोधपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में सोमवार, 13 दिसंबर 2021 से प्रारंभ छह दिवसीय अंतर ब्रांच खेलकूद प्रतियोगिताएं (कबड्डी, वालीबाल, क्रिकेट, रस्सा कस्सी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, चैस, कैरम एवं एथलेटिक्स) आयोजित हो रही है जिसमें छात्र उत्साह से भागीदारी ले रहे है। प्रधानाचार्य श्री पी एस टाक ने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिवर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता में कबड्डी के प्रथम राउंड में कंप्यूटर, मैकेनिकल, पेट्रोलियम व इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच की टीमें विजय हुई। कबड्डी के द्वितीय राउंड में प्रथम सेमीफाइनल में पेट्रोलियम ब्रांच विजयी रही। बालीवाल के प्रथम राउंड में मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच की टीमें विजई रही। वालीबाल में द्वितीय राउंड में प्रथम सेमीफाइनल में इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच विजयी रही। क्रिकेट के लीग मैचों में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व सिविल (एस.एफ.एस) ब्रांच की टीमें विजई हुई। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में प्रथम राउंड में सिविल एवं मंडोर ब्रांच की टीमें विजई रही। रिपोर्टर चेतन चौहान यूपी आज तक न्यूज़ जोधपुर