जोधपुर12फरवरी*धानका समाज प्रतिनिधिमंडल ने जनजाति मन्त्री एवं मारवाड़ क्षैत्रिय जनजाति विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष का किया स्वागत।
आज धानका समाज प्रतिनिधिमंडल ने जनजाति मन्त्री एवं मारवाड़ क्षैत्रिय जनजाति विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष का किया स्वागत। धानका महासभा के जिला महासचिव लक्ष्मीकांत गहलोत ने बताया कि आज जोधपु र मे पधारे राजस्थान सरकार के जनजाति मन्त्री श्री अर्जुन सिंह बामणिया के जोधपुर आगमन पर धानका समाज प्रतिनिधिमंडल द्वारा माला एवं शाल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया गया साथ ही मारवाड़ क्षत्रिय जन जाति विकास बोर्ड की नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमति कीर्ति सिंह भील को लक्ष्मी गहलोत ने समाज की तरफ से माला एवं साफा पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर धानका समाज ने मांग पत्र सौंप कर धानका समाज के महासचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खादी ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत गहलोत को मारवाड़ जन जाति आयोग मे विशेष पद देकर धानका समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग रखी ।
इस मौके पर नगर निगम दक्षिण के पार्षद श्री सुभाषचंद्र धानका ने मन्त्री जी एवं आयोग उपाध्यक्ष को लक्ष्मीकांत गहलोत की जीवन परिचय पुस्तिका सौंपी एवं भाषण मे मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापन देकर राजस्थान मे हो रहे कार्यो की सराहना की। स्वागत मे विरेन्द्र हरखानी, आबिद गौरी, भवरं हटवाल, घनश्याम भील,जगन मीणा रुबीना खान,दिव्या गहलोत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लक्ष्मीकांत गहलोत

More Stories
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*
कानपुर देहात 03 मार्च 2026*डीएम की अध्यक्षता में 04 मार्च को तहसील अकबरपुर संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन*