जोधपुर10अक्टूबर*माँ लटियाल का पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया
शरद पुर्णिमा के शुभ अवसर पर शक्ति भक्ति मण्डल जोधपुर द्धारा माँ लटियाल का पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया।
शरद पुर्णिमा के शुभ अवसर पर शक्ति भक्ति मण्डल जोधपुर द्धारा माँ लटियाल का पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे समस्त विप्र व प्रबुद्धजन ने भाग लेकर आध्यात्मिक पाठ व भजनो का आनन्द लिया। जिसमे शक्ति भक्ति मण्डल के सदस्यो इस अवसर पर सुनिल व्यास,योगेश बोहरा,चेतन बिस्सा,कमल थानवी,सौरभ व्यास,दीनदयाल थानवी,पवन थानवी,सुमित व्यास,निलेश थानवी, विष्णु दत्त पुरोहित, अंकित पुरोहित,आशीष पुरोहित,सुरेन्द्र पुरोहित,ऋतिक थानवी,गोविंद बोहरा,तरूण बोहरा,महेश बोहरा, भानु बोहरा,ऋषिराज थानवी,संतोष थानवी, विशाल बोहरा, पुरण पुरोहित तथा भरत ओझा द्धारा शक्ति भक्ति का पाठ किया गया। सनातन जन जागरण हेतु माँ लटियाल (शक्ति भक्ति का पाठ) शक्ति भक्ति मण्डल जोधपुर द्धारा पिछले 10-11 बरस से भक्ति भाव से सुचारू रूप से किया जाता रहा है। मान्यता है कि माँ लटियाल की आराधना हेतु शक्ति भक्ति पाठ से भक्तो पर माँ लटियाल की कृपा बरसती है और सभी प्रकार के दुःख दुर हो जाते है। मुख्यत:फलोदी मे माँ लटियाल का मंदिर स्थापित है तथा उसके साथ ही माँ लटियाल का एक अन्य मंदिर जोधपुर मे भव्य रूप से बना हुआ है।

More Stories
उत्तर प्रदेश6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें………
नई दिल्ली6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*