February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर09मार्च*महिलाएं कोशिश करें तो सब कुछ मुमकिन - आईपीएस वन्दिता राणा*

जोधपुर09मार्च*महिलाएं कोशिश करें तो सब कुछ मुमकिन – आईपीएस वन्दिता राणा*

जोधपुर09मार्च*महिलाएं कोशिश करें तो सब कुछ मुमकिन – आईपीएस वन्दिता राणा*
*उमराव बेन कासम भाई स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट एवं*
*मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से*अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर*सशक्त महिलाओं का हुआ सम्मान*

*जोधपुर 08 मार्च। लड़किया* खुद को कमजोर न समझें, हिम्मत न हारें, निरन्तर कोशिश करें तो सब कुछ मुमकिन है ये कहना है *आईपीएस वन्दिता राणा डीसीपी पश्चिम* का। वे *उमराव बेन कासम भाई स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी* के संयुक्त तत्वावधान में *अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस* पर *मौलाना आज़ाद महिला बीएड काॅलेज सभागार* में आयोजित *‘सशक्त महिलाओं के सम्मान समारोह* में बतौर *मुख्य अतिथि* बोल रही थी।
उन्होंने बीएड छात्राओं से कहा कि *तय करें कि क्या करना है, परिवार को भरोसे में लें और ऊंचे लक्ष्य तय करें और कड़ी मेहनत से उसे हासिल करें।* दुनिया में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जहां महिलाएं पुरूषों से किसी भी मामले में कम हो।
*बतौर विशिष्ट अतिथि एसीपी प्रतापनगर प्रेम धन्दे* ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि ये न सोचें लोग क्या कहेगें, समाज क्या कहेगा, मैं ये कैसे करू। उन्होनें अपने सम्बोधन में *अपने जीवन से जुड़े परिवार, शिक्षा, राजनीति, पुलिस क्षेत्र* के कई अनुभव साझा किये।
*उमराव बेन कासम भाई स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव राजू कादरी* ने मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के *सीईओ मोहम्मद अतीक* का आभार व्यक्त कर अतिथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि *इस सोसायटी की विभिन्न संस्थानों में नर्सरी से लेकर पीएचडी तक की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संस्थान के 13 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लागत शुल्क* पर प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि *स्वतंत्रता सेनानी मेरे माता-पिता उमराव बेन कासम भाई के पदचिन्हों पर चलते हुए मैं इस तरह के आयोजन निरन्तर कर रहा हूं।*
*ट्रस्ट अध्यक्ष मोहद्दिस कादरी* ने कहा कि सशक्त महिलाओं के इस सम्मान में *आईपीएस वन्दिता राणा* डीसीप पश्चिम, *एसीपी प्रतापनगर प्रेम धन्दे* को *अभिनन्दन पत्र, तिरंगा ढुपट्टे व साफा* से विशेष सम्मान किया। साथ ही राजनीति क्षेत्र में *वार्ड 12 पार्षद शाहीन अंसारी,* महिला उत्थान के क्षेत्र में समाजसेवी *डाॅ नीलम मुन्दडा,* समाजसेवी *सिद्धी जोहरी,* समाजसेवा क्षेत्र में लाॅयन्स क्लब चेयरमैन *अरूणा चौधरी,* समासेवी *अमीना बानो,* समासेवी *मोनालिसा,* गीत संगीत क्षेत्र में गायिका *किरण व्यास,* गायिका *मनीषा गोयल,* अभिनेत्री *शिवानी दुबे,* अभिनेत्री *विनीता नागौरा,* गायिका *रागिनी चौहान,* चिकित्सा के क्षेत्र में *डाॅ आयशा अंसारी,* काव्य साहित्य क्षेत्र में *मधु वैष्णव मान्या* व शिक्षा साहित्य के क्षेत्र के *डाॅ. रेहाना बेगम* को *प्रशिस्त पत्र* प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गीत संगीत क्षेत्र में *जाॅलीवुड गायक शब्बीर कुरैशी व समाजसेवी जावेद हुसैन* का भी विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में *गायक शब्बीर कुरैशी, गायिका किरण व्यास, रागिनी चौहान, मनीषा गोयल* ने सुरीले गीतो की प्रस्तुति दी। *बीएड छात्राओं* ने भी महिला दिवस पर सुरीले गीत पेश किये। समारोह में महिला बीएड प्रिंसीपल *डाॅ सपना सिंह राठौड़,* काॅएड बीएड प्रिन्सीपल *डाॅ श्वेता अरोड़ा,* बीएड काॅर्डिनेटर *डाॅ सलीम अहमद,* समाजसेवी *रफीक अंसारी* सहित *कई गणमान्य लोग* एवं बीएड छात्राध्यापिकाएं मौजूद रही।
धन्यवाद मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार *मोहम्मद अमीन* ने किया। संचालन *मधु वैष्णव मान्या* ने किया।