April 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर 12 मार्च 26*जोधपुर में गूंजेगा गीता ज्ञान, भारत समन्वय धाम में शुरू होगा विशेष अभियान

जोधपुर 12 मार्च 26*जोधपुर में गूंजेगा गीता ज्ञान, भारत समन्वय धाम में शुरू होगा विशेष अभियान

जोधपुर 12 मार्च 26*जोधपुर में गूंजेगा गीता ज्ञान, भारत समन्वय धाम में शुरू होगा विशेष अभियान

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

गीता परिचय अभियान के अंतर्गत शनिवार, 14 मार्च 2026 को सायं 5:00 बजे से कमला नेहरू नगर 2nd एक्सटेंशन स्थित भारत समन्वय धाम में श्रीमद्भगवद्गीता की फिजिकल कक्षाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कथावाचक आचार्य श्री रामानुज जी के सानिध्य में गीता पाठ की शुरुआत होगी। आचार्य श्री रामानुज जी, ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद जी गिरी के परम शिष्य हैं और उनके आशीर्वचनों के साथ कार्यक्रम का आरंभ होगा।

इस अवसर पर भारत समन्वय धाम के पदाधिकारी श्री उम्मेद किशन जी पुरोहित, उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह जी सांखला, गुरुजी के शिष्यगण तथा गीता परिचय अभियान से जुड़े आचार्य श्री नारायण सिंह चारण और आचार्य श्रीमती सुधा गर्ग भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता के प्रथम अध्याय की शुरुआत आचार्य सूर्य प्रकाश शर्मा द्वारा कराई जाएगी। यह गीता अध्ययन का एक वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसकी कक्षाएं प्रत्येक शनिवार को भारत समन्वय धाम में नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।

इस आयोजन में धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गीता के ज्ञान का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

Taza Khabar