कानपुर नगर04नवम्बर23*जिलाधिकारी श्री विशाख जी० द्वारा घाटमपुर मंडी में स्थित राजकीय क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी० द्वारा घाटमपुर मंडी में स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र एवं राजकीय बाजरा/मक्का क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (ना0आ0)/जिला खरीद अधिकारी, उप जिलाधिकारी घाटमपुर तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी, कानपुर नगर उपस्थित रहे। घाटमपुर मंडी में स्थापित मक्का क्रय केंद्र पर अब तक 04 किसानों से 260.50 कुन्तल मक्का, बाजरा क्रय केंद्र पर 18 किसानों से 1057.00 कुन्तल बाजरा क्रय किया जा चुका है। घाटमपुर मंडी में धान खरीद हेतु 02 धान क्रय केंद्र स्थापित हैं। दिनांक-03.11.2023 तक प्रथम केन्द्र पर 03 किसानों से 287.60 कुन्तल तथा द्वितीय केन्द्र पर 04 किसानों से 286.80 कुन्तल की धान खरीद की गयी है। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र पर उपस्थित किसानों से फसलों के विक्रय में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्र पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी आपूर्ति एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निम्न निर्देश दिए गए:-
◆ अपर जिलाधिकारी, आपूर्ति को निर्देशित किया गया कि समस्त धान, मक्का, ज्वार एवं बाजरा क्रय केंद्रो में विक्रय हेतु आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
◆ समस्त क्रय केंद्रो में शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान, मक्का, ज्वार एवं बाजरा का क्रय सुनिश्चित किया जाए तथा सभी क्रय केंद्रो में भंडारण की पर्याप्त की सुविधा उपलब्ध रहे।
◆ अपर जिलाधिकारी, आपूर्ति यह सुनिश्चित कराएं कि सभी धान, मक्का, ज्वार एवं बाजरा क्रय केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक काटा, नमी मापक यंत्र, पर्याप्त मात्रा में बोरी एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाए उपलब्ध रहे।
◆ समस्त क्रय केंद्रों में केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से सम्पर्क करते हुए सम्पर्क रजिस्टर में उनके अद्यावधिक विवरण अंकन करना सुनिश्चित किया जाए ।
◆ अपर जिलाधिकारी, आपूर्ति को निर्देशित किया गया कि फसल विक्रय करने वाले किसानों को भुगतान में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए उनका खाता व अन्य समस्त जानकारी लेते समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!