जालौन21जनवरी*पुलिस ने जुआ खेलते 6 लोगों को पकड़ा
नगदी तथा चार मोबाइल सैट बरामद
*✍️✍️कालपी जालौन*
निकटवर्ती गांव बरही के सार्वजनिक स्थान में पुलिस ने छापामार कर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बराई के सार्वजनिक स्थान में हार जीत की बाजी लगाकर जुआ का खेल चल रहा था। मुखबिर के द्वारा सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह तथा वरिष्ठ उप निरीक्षक नन्हे लाल सिंह ने छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके से 6 आदमियों को दबोच लिया। जुए के फड़ से पुलिस में 5020 रुपया नगदी, ताश की गड्डी तथा चार अदद मोबाइल सैट बरामद कर लिए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंहे लाल सिंह ने पकड़े गए जुआरियों
रणजीत सिंह, मनीष कुमार, जितेन्द्र कुमार , प्रदीप कुमार, सुशील कुमार के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। बताते हैं कि बरही गांव के आसपास जुए का खेल का धंधा काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ था। पुलिस की छापामारी की कार्यवाही से शरारती तत्वों में बेचैनी फैल गई है।
*✍️✍️यूपी आजतक से जिला ब्यूरो मोहित शर्मा की रिपोर्ट*

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में छात्राओं का विदाई कार्यक्रम आयोजित*