जालौन 9दिसम्बर 25*जालौन के इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय (46) की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है
विवाद की शुरुआत 2 दिसंबर को तब हुई जब मीनाक्षी मेरठ जाकर अपना बर्थडे अकेले मना आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते ही इंस्पेक्टर नाराज़ हो गए। अगले तीन दिन दोनों के बीच 100 से ज्यादा कॉल और वीडियो कॉल पर कहासुनी हुई
5 दिसंबर की रात मीनाक्षी जालौन पहुंचीं, जहां सरकारी आवास पर दोनों में तीखी बहस हुई। इसी दौरान इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारने की धमकी दी, जिस पर मीनाक्षी ने कहा—”मारनी है तो गोली मार लो,कह क्यो रहे हो।”
इसके बाद भावावेश में आकर इंस्पेक्टर ने अपनी कनपटी पर पिस्तौल रखकर गोली मार ली और उनकी मौत हो गई
CCTV फुटेज में मीनाक्षी को घटना के तुरंत बाद बाहर निकलते देखा गया। मीनाक्षी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार28जुलाई26* सरसी थाना की बड़ी कामयाबी*
सुल्तानपुर28जुलाई26*ओवरलोड ईंट लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर 1.44 लाख का जुर्माना।
कानपुर नगर28जुलाई26*मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक*