जालौन 13 जनवरी *शन्तिपूर्ण चुनाव कराना तथा अपराधियों पर नकेल कसना रहेगी प्राथमिकता
नावांतुक पुलिस उपाधीक्षक श्रीं राम सिंह ने पदभार ग्रहण कर गिनाई प्राथमिकताएं
कालपी जालौन
जनपद के महत्वपूर्ण सर्किल कालपी मे युवा पीपीएस अफसर श्रीराम सिंह ने पुलिस उपाधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया। मुरादाबाद पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग पूरी करके आये नावांतुक सीओ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को निर्भीक एवं निष्पक्ष निपटाने तथा सर्किल मे शांति व्यवस्था स्थापित करने एवं अपराधी तथा असामाजिक तत्वो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तैयार रहेंगा।
कानपुर नगर के निवासी बीटेक शिक्षा ग्रहण करने वाले श्रीराम सिंह का पीपीएस मे चयन होने के बाद नवम्बर2021 मे उन्होंने जिला जाता मे आमद कराई थी। कालपी सर्किल मे उनका पहला चार्ज हुआ है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए
उन्होंने बताया कि सर्किल के थानों की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा तथा उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिये सदैव तत्पर रहूंगा।उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की मदद करने के लिए 24 घंटे तैयार रहूँगा।
*✍️✍️यूपी आज तक से जिला ब्यूरो मोहित शर्मा की रिपोर्ट ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️*

More Stories
कौशाम्बी, 30 अगस्त 2026*जन्माष्टमी मेले को लेकर कौशाम्बी पुलिस-प्रशासन अलर्ट,
मथुरा 30 अगस्त 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त/गांजा तस्कर को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा30अगस्त26* हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चल रहे एक बाल अभिचारि सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार