जयपुर27नवम्बर23*राजस्थान में कांग्रेस होती है रिपीट तो इस बार कौन बनेगा सीएम, रेस में 5 नेताओं के नाम?*
*@जेपी मिश्रा*
……राजस्थान में पिछले 5 साल में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान मची रही। ये राजस्थान की सियासत में काफी चर्चा में रही। ऐसे में कांग्रेस अगर रिपीट होती है तो पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी? कांग्रेस का पूरा फोकस ऐसे चेहरे पर होगा, जिसको लेकर विवाद भी नहीं हो और चेहरा भी दमदार हो। कांग्रेस की ओर से चलने वाले पांच मजबूत चेहरों के बारे में बता रहे हैं, जो जो संभावित रूप से मुख्यमंत्री के नाम हो सकते हैं।
*इस रेस में 5 नेताओं के नाम?*
*रघु शर्मा*
*रघु शर्मा :* ब्राह्मण समाज के बड़े नेताओं में रघु शर्मा का नाम भी शुमार है। कांग्रेस में रघु शर्मा अपना मजबूत वजूद रखते हैं। रघु शर्मा अजमेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में गहलोत सरकार में चिकित्सा मंत्री भी रहे, लेकिन गुजरात चुनाव के चलते उन्होंने चिकित्सा मंत्री का पद छोड़ दिया। पार्टी ने उनको गुजरात प्रभारी बनाया। हालांकि गुजरात चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। रघु शर्मा को गहलोत और कांग्रेस हाई कमान के करीबी लोगों में माना जाता है।
*गोविंद सिंह डोटासरा*
*गोविंद सिंह डोटासरा:* गोविंद सिंह डोटासरा वर्तमान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। डोटासरा भी कांग्रेस के दिग्गज और मजबूत नेताओं में शामिल हैं। इससे पहले डोटासरा सीकर के लक्ष्मणगढ़ से विधायक के रूप में चुने गए। वह गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं, लेकिन बाद में पायलट-गहलोत के साथ सियासी विवाद के चलते उन्हें शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालना पड़ा। जबकि इससे पहले यह पद सचिन पायलट के पास था। लेकिन, सियासी मतभेदों के कारण सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।
*सीपी जोशी*
*सीपी जोशी:* कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे में तीसरा मजबूत नाम सीपी जोशी का है, जो हाल ही में कांग्रेस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका में रहे। सीपी जोशी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल है और ब्राह्मण नेताओं में उनका नाम प्रमुख है। जोशी 15वीं लोकसभा में भीलवाड़ा के सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान में दो बार मंत्री भी रहे चुके हैं। सीपी जोशी को भी कांग्रेस के मजबूत और दिग्गज नेताओं में माना जाता है।
*अशोक गहलोत*
*अशोक गहलोत:* कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर सबसे मजबूत नाम अशोक गहलोत का है। गहलोत कांग्रेस की तरफ से राजस्थान में तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। गहलोत वर्ष 1998 से 2003, 2008 से 2013 और 2018 से 2023 में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका दांवा कांग्रेस में सबसे मजबूत है। इसके अलावा गहलोत कई बार केंद्रीय मंत्री, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जैसे पदों पर रह चुके हैं। कांग्रेस के दिग्गज अशोक गहलोत का कांग्रेस में कोई सानी नहीं है। उन्हें राजस्थान की ‘राजनीति का जादूगर’ माना जाता है। गहलोत को कौन सा मास्टर स्ट्रोक कब खेलना है? उनसे अच्छा कोई नहीं जानता है।
*सचिन पायलट*
*सचिन पायलट:* कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर दूसरा सबसे बड़ा नाम सचिन पायलट है, जो पिछली सरकार में पूर्व डिप्टी सीएम भी रहे। सचिन पायलट सबसे कम उम्र में सांसद बनने वाले नेता हैं। इस दौरान सचिन पायलट केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। वही प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पायलट ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद वर्ष 2018 कांग्रेस की फिर से सरकार बनी थी। राजस्थान में सचिन पायलट गुर्जरों के सबसे बड़े नेता के तौर पर देखे जाते हैं। उन्हें प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों का करीबी माना जाता है। इसलिए कांग्रेस से सचिन पायलट की दावेदारी भी काफी मजबूत है।
More Stories
जयपुर26अप्रैल25*शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अमर जवान ज्योति पर निकाला कैंडल मार्च
नई दिल्ली26अप्रैल2025*सुरक्षा एजेंसियों ने 14 आतंकियों की लिस्ट तैयार की*
लखनऊ26अप्रैल25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*