जयपुर22अगस्त2023*वृक्षारोपण की ओर निरन्तर बढ़ते कदम
दी एजुकेशन कमेटी आव् माहेश्वरी समाज जयपुर (सोसाइटी) की ओर से एक पौधा : एक संकल्प के अंतर्गत 25000 पौधों का वितरण किया जा रहा है। इस कड़ी में एक और मोती पिरोते हुए एम.पी.एस. इंटरनेशनल में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को आज 22 अगस्त के दिन कचनार के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोपाल सोमानी और विशिष्ट श्री एस. एन. मोदानी जी ने विद्यार्थियों को कचनार के पौधे वितरित करते हुए कहा कि मनुष्य का अस्तित्व प्रकृति से है ।अगर प्रकृति खुश रहेगी तो हम भी खुश रहेंगे। उन्होंने समस्त मानव जाति के हित में किए जाने वाले ईसीएमएस के इस कार्यक्रम की भूरी -भूरी प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर कविता- पाठ द्वारा वृक्षों का महत्व बताया।
भवन मंत्री श्री महेश चांडक,एम. एम. सी. मेम्बर, श्री आर.एस.काबरा,श्रीमती प्रीती झंवर और
प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने वृक्षों को मानव जीवन का आधार बताते हुए कहा कि सुरक्षित पर्यावरण मानव जीवन के समुचित विकास हेतु आवश्यक है।
इस पौधे के अनेक औषधीय गुण हैं। इससे हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।
इस सह- शैक्षणिक गतिविधि को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का हिस्सा बनाने का प्रयास विद्यालय परिवार की ओर से किया जा रहा है। विद्यार्थी पौधे के पेड़ में विकसित होने की उत्तरोत्तर प्रगति को मोबाइल ऐप पर ईसीएमएस को सूचित करेंगे।
वास्तव में यह गतिविधि प्राकृतिक संतुलन और बढ़ते प्रदूषण को रोकने का एक उपाय साबित होगी।

More Stories
लखनऊ4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार*आज का राशिफल*