May 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जयपुर21जुलाई25*"रंग रंगीलो लहरियो आई – सावन री तीज (सीजन 11)" का पोस्टर हुआ विमोचित,

जयपुर21जुलाई25*”रंग रंगीलो लहरियो आई – सावन री तीज (सीजन 11)” का पोस्टर हुआ विमोचित,

जयपुर21जुलाई25*”रंग रंगीलो लहरियो आई – सावन री तीज (सीजन 11)” का पोस्टर हुआ विमोचित, 24 जुलाई को होगा भव्य आयोजन

जयपुर,
शहर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका तीज उत्सव “रंग रंगीलो लहरियो आई – सावन री तीज (सीजन 11)” इस वर्ष 24 जुलाई 2025 को भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। आयोजन दोपहर 3 बजे से होटल प्राइम सफारी, मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास होगा।
पोस्टर विमोचन का खास अवसर:

कार्यक्रम संयोजिका शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि इस सांस्कृतिक आयोजन का पोस्टर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जयपुर सांसद मंजु शर्मा, सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा,जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक तथा राजस्थान बीजेपी यूथ आइकॉन राजीव शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया। इस अवसर पर दिया कुमारी को तीज माता का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया। पोस्टर लॉन्च के दौरान समाजसेवी रीना भार्गव, सुनीता अग्रवाल और रिंकी सैनी उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम संयोजिका शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि तीज महोत्सव का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, लोक संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता को उत्सव के माध्यम से बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर जयपुर की 700 से अधिक जागरूक, प्रतिभाशाली एवं संस्कृति-प्रेमी महिलाएं शामिल होंगी।

कार्यक्रम तीज पूजन एवं मंगलाचरण पारंपरिक विधि से शुभारंभ किया जाएगा साथ ही
शिव-पार्वती झांकी आध्यात्मिक भक्ति का जीवंत रूप देखने को मिलेगा। मेंहदी प्रतियोगिता , घूमर डांस ,रैंप वॉक (लहरिया थीम पर) ,
कपल परफॉर्मेंस , तीज क्वीन प्रतियोगिता , इसके अलावा मिस एलिगेंस, बेस्ट लहरिया अटायर, मिस ग्रेसफुल अवार्ड से महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक उत्सवधर्मिता का अनुपम संगम होगा, जो जयपुरवासियों के लिए एक प्रेरणास्पद एवं आनंददायक अनुभव लेकर आएगा।

Taza Khabar