जयपुर21अगस्त23*एक पौधा : एक संकल्प श्रृंखला के तहत पौधों का वितरण।
दी एजुकेशन कमेटी आव् माहेश्वरी समाज जयपुर (सोसाइटी) की ओर से राजस्थान में अपनी तरह का प्रथम और अनूठा वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पौधा : एक संकल्प के अंतर्गत 25000 पौधों का वितरण किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में राजस्थान की धरती को हरा भरा करने हेतु एमपीएस इंटरनेशनल में कक्षा नवीं के विद्यार्थियों हेतु आज 21 अगस्त को आंवला पौधों का वितरण किया गया। पौधा वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री डी. पी. बिरला विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता लाहोटी में दिव्या औषधीय गुणों से भरपूर व स्वास्थ्य के लिए वरदान आंवला के 300 पौधे विद्यार्थियों को वितरित किए। माननीय अतिथि महोदय ने विद्यार्थियों को आंवले के गुणों को बताया। भवन मंत्री श्री महेश चांडक और
प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थी एक वर्ष तक इस पौधे को पेड़ बनने तक की यात्रा व उससे जुड़ी भावनाओं को छायाचित्र और व माध्यम से अपनी कक्षा अध्यापिका और ईसीएमएस एप पर तीन स्तरों पर सूचित करेंगे। वास्तव में यह गतिविधि बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी ।

More Stories
भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।
पूर्णिया ५ सितम्बर २६*सीमांचल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, पूर्णिया मुख्तारखाना में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान
पंचकुला ६ सितंबर २६*: हरियाणा में 78 टीचरों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड*