जयपुर21अक्टूबर24*कोटा बड़ा हादसा कोटा के नांता इलाके में स्कूल बस पलटी, एक बच्चे की मौत, कई जख्मी*
*जयपुर:* कोटा. राजस्थान में कोटा शहर के नांता इलाके में ट्रेंचिंग ग्राउंड के नजदीक एक निजी स्कूल की बस पलटने का मामला सामने आया है. इस हादसे में बस में सवार एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार से पांच बच्चों को ज्यादा चोट लग गई है. वहीं, अन्य बच्चों को हलकी-फुलकी चोट आई है. उपचार के लिए बच्चों को निजी अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है.

घटना के बाद मौका स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने इन बच्चों को तुरंत बाहर निकालना शुरू किया और अधिकांश बच्चों को सकुशल बाहर निकाला. इस दौरान कुछ बच्चे लहूलुहान हालत में बाहर निकाले गए, जिन्हें ज्यादा चोट लगी थी. बस में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद कोटा दौरे पर आए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बच्चों से कुशलक्षेम पूछी.
*शेष अन्य बच्चों के उचित इलाज के लिए भी उन्होंने निर्देशित किया है:*
दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने के बाद कोटा कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी और सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी अस्पताल पहुंचे. घटना की सूचना मिलने पर पेरेंट्स, स्कूल संचालक से लेकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही आसपास की बस्ती के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए थे.
*मौके पर पहुंचे नांता थाना अधिकारी नवल किशोर शर्मा ने बताया कि घटना सोमवार दिन में 1 बजे के आसपास हुई:*
बस कुन्हाड़ी विकास नगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल की है. स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी. नांता तिराहे से थोड़ी पहले ही यह हादसा हुआ, जिसमें बस अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क से करीब 7 से 8 फीट नीचे गिर गई, जिसे जेसीबी की मदद से सीधा करवाया गया. वहीं, बच्चों को भी अस्पताल भेज दिया गया है. यह हादसा कैसे हुआ, इस संबंध में चालक से बातचीत की जा रही है. इस बाल वाहिनी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं, इस संबंध में भी जांच की जाएगी.

More Stories
नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें
नोयडा15जून26*नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान, जेवर के किसान लखनऊ रवाना।
उन्नाव15जून26*थाना बांगरमऊ पुलिस व एसओजी टीम उन्नाव की संयुक्त कार्यवाही में 01 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर*