जयपुर2अक्टूबर23*स्वच्छता पखवाड़े के तहत छात्रों ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
एमपीएस इंटरनेशनल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत टेक्नोलॉजी पार्क और नेहरू बाल उद्यान जाकर उद्यान परिसर की सफाई की। विद्यार्थियों ने श्रमदान कर न केवल इस अभियान को सफल बनाया बल्कि उद्यान में आने वाले लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसी के साथ नेहरू बाल उद्यान में भी विद्यार्थियों ने रैली निकालकर और स्लोगन के माध्यम से स्वच्छता के प्रति का जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत की जो कल्पना हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखी थी, इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता द्वारा हम उसे सफल बनाएँ और अपने आसपास साफ सफाई रखते हुए पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाएँ।
More Stories
लखनऊ9 अक्टूबर 26*शादी के रजिस्ट्रेशन में आधार को अब उम्र का प्रमाण नहीं माना जाएगा।*
महोबा 9 अक्टूबर 26*NHM संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
लखनऊ 9 अक्टूबर 26*एप के जरिए ऑनलाइन कनेक्ट होंगी प्रदेश की महिलाएं*