जयपुर09जून2023*SMS विद्यालय के 3rd राजस्थान टॉपर का सर्वसमाजों ने किया सम्मान।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट यूपीआजतक।
आज बानसूर कस्बे के SMS विद्यालय बानसूर की ओर से सभी वर्गो में तहसील टॉपर प्रतिभावान विद्यार्थियों एवम् 3rd राजस्थान टॉपर अंजली यादव के सम्मान में विशाल विजय जुलूस रैली का आयोजन किया गया। विजय रैली ने SMS स्कूल से शुरू होकर नारायणपुर रोड़, कोटपुतली रोड़, शर्मा मेडिकल हाल से होते हुए दंगाल चौक एवम् मुख्य बाजार, वीरखाना मौहल्ला बानसूर से नगर भ्रमण किया। इस दौरान पूरे बानसूर कस्बे के निवासियों ने विद्यार्थियों का माल्यार्पण एवम् पुष्प वर्षा की। रास्ते में जगह जगह पर विभिन्न समाज के लोगों ने बच्चों का सम्मान किया एवम् शीतल पेय की व्यवस्था की।
3rd राजस्थान टॉपर एवम् अलवर जिला टॉपर छात्रा अंजली यादव पुत्री श्री सतवीर यादव निवासी रतनपुरा-बालावास (बानसूर) का रामलीला मैदान में ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, जाट समाज, जांगिड़ समाज, सैनी समाज, मेघवाल समाज, वाल्मीकि समाज, प्रताप कीर्तन समाज, दर्जी समाज, प्रजापति समाज द्वारा साथ ही श्री गिरधर सेवा समिति, गरीबनाथ सेवा समिति, श्याम सुमन मण्डल, व्यापार मंडल आदि सभी ने छात्रा को माला पहना कर साथ नगद पुरस्कार देकर छात्रा का सम्मान एवम् उत्साह वर्धन किया।
जगह जगह एवम् रामलीला मैदान पर शाला निदेशक डॉ. शशिकान्त बोहरा को माला एवम् साफा पहनाकर सम्मानित किया। SMS विद्यालय ने विज्ञान वर्ग में तहसील टॉपर, कला वर्ग में तहसील टॉपर, कक्षा 10 में 3rd राजस्थान टॉपर एवम् सभी वर्गों में 100% परिणाम देकर एक अनूठा महाकीर्तिमान स्थापित किया। जिसकी लोगों ने बहुत प्रशंसा की।
डॉ. शशिकान्त बोहरा ने सभी को इस तरह से सम्मान करने और विद्यालय के प्रति अपना अटूट विश्वास दिखाने पर आभार व्यक्त किया। और कहा की वे तथा उनकी टीम अभिभावकों के इस अटूट विश्वास पर हमेशा खरी उतरेगी।
इस मौके पर देवीसिंह शेखावत, महेश ढांचोलिया, अशोक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, निरंजन गोयल, सतीश ऐरन, पीयूष पुरोहित, सज्जन कुमार मिश्रा, डॉ. दुलीचंद यादव, मनोज दीक्षित, Adv. चंदूलाल, भूपसिंह, डॉ. मनोज जांगिड़, मूलचंद वर्मा, सुरेश चंद सैनी, रूपचंद हलवाई, बबलू वाल्मीकि, प्रकाश लाटा, रामवीर यादव, रामावतार चौधरी, आनन्द शर्मा, चंद्रभान धानका, सतीश गोयल, सतीश वाल्मीकि, निरंजन ठेकेदार, मदनलाल, SMS विद्यालय की सशक्त एवम् समर्पित टीम तथा विशाल जनसमूह उपस्थित रहा। सभी टॉप स्टूडेंट को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी बृजेश पाठक द्वारा इन बच्चों को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा घोषणा बृजेश पाठक ने किया संगठन की तरफ से बहुत-बहुत बधाई

More Stories
मथुरा22फरवरी26*थाना फरह पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 465 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 22 फरवरी 26 जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रंगभरी एकादशी को लेकर समीक्षा बैठक*
मथुरा 22 फरवरी 26थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 500 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।