जयपुर02अप्रैल25*राजनीतिक संरक्षण के कारण दबंगो के हौसले बुलंद
जब से राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से पुलिस का इकबाल खत्म होता जा रहा है। कमजोर सरकार और राजनीतिक संरक्षण के कारण बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं एवं पुलिस के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
सरकार की स्थिति ये है कि 1 जनवरी को प्रमोशन होने के बाद 3 महीने बीत जाने के बावजूद एक DG, एक ADG, 3 IG, 10 DIG अभी भी पहले वाली जूनियर पोस्ट पर ही काम कर रहे हैं। सरकार इन्हें नई नियुक्ति तक नहीं दे पा रही है।
मीडिया में आई खबरों एवं विधानसभा में उठाए गए विषय के अनुसार भाजपा सरकार बनने के बाद कम से कम 221 बार पुलिस पर बदमाशों ने हमले किए हैं। यह बेहद गंभीर स्थिति बनती जा रही है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इसके पीछे वजह क्या है? जब पुलिस की यह स्थिति है तो आमजन की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 3 अगस्त 25*दधीचि देहदान समिति, पूर्णिया द्वारा एक जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया,
अयोध्या04अगस्त25*रुदौली नगर में जगह-जगह लगा है कूड़े का अंबार*
झारखंड 04अगस्त25आंदोलन के अगुआ, दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूं, स्तब्ध हूं।