जयपुर 15 मार्च 26*अवैध बजरी खनन व परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*जयपुर: बजरी से भरे डंपर, JCB और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े, माफिया जंगल में कूद कर फरार, बालोतरा में 5 गिरफ्तार*
*15 मार्च रविवार 2026-27*
*जयपुर:* धौलपुर कोतवाली थाना पुलिस ने डीएसटी टीम एवं क्यूआरटी टीम के साथ बजरी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. मोरोली के रास्ते पर नाकाबंदी कर सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल बजरी से भरे 12 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है. वहीं, बालोतरा पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है. कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि आईजी भरतपुर रेंज कैलाश चंद्र बिश्नोई एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देश में अवैध खनन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत पुलिस खनन माफिया के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि रविवार को स्थानीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना इलाके में मोरोली के रास्ते से बजरी माफिया चंबल बजरी का परिवहन कर रहे हैं.
जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ डीएसटी एवं क्यूआरटी टीम को कार्रवाई करने मौके पर भेजा गया. पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर चंबल बजरी से भरे 12 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है. कार्रवाई के दौरान बजरी माफिया जंगल में कूद कर फरार हो गए हैं. थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है. आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
*बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:*
बालोतरा पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए लूणी नदी के बहाव क्षेत्र सरहद देवलीयाली में दबिश दी. समदड़ी पुलिस के नेतृत्व में जिला डीएसटी बालोतरा एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे 3 डम्पर, 8 खाली डम्पर, 2 जेसीबी मशीनें और एस्कॉर्ट के लिए प्रयुक्त एसयूवी गाड़ी समेत कुल 14 वाहन जब्त कर 5 माफियाओं को गिरफ्तार किया है.
🔶🔷🔜FIRST INDIA NEWS

More Stories
प्रयागराज1मई 26*भारतीय किसान यूनियन प्रयाग करेगा तहसीलदिवस कोरांव का घेराव
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना