जयपुर 12सितंबर 26*🚨 जयपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड
जयपुर *सो रही पत्नी और तीन बेटियों की सिर पर वार कर हत्या, वारदात के बाद आरोपी पति फरार!
जयपुर के करधनी इलाके के गोविंद वाटिका में एक ही परिवार की चार महिलाओं के शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान गीता झा (40), नंदिनी (22), राधिका (17) और गिरिशा उर्फ गौरी (14) के रूप में बताई गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, चारों के सिर पर सीमेंट की बड़ी ईंट/पत्थर से वार किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर पहले पत्नी और फिर अलग-अलग कमरों में सो रही तीनों बेटियों पर हमला किया।
वारदात के बाद आरोपी के नहाने और चाय पीकर घर से फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।
⚠️ एक ही परिवार की चार जिंदगियां खत्म… आखिर इस खौफनाक वारदात की वजह क्या थी?

More Stories
मथुरा 12 सितंबर 26* हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 सितंबर 26 राधाष्टमी के दृष्टिगत PWD गेस्ट हाउस बरसाना में बैठक की गई*
मुजफ्फरनगर 12 सितम्बर 26*मुज़फ्फरनगर में 17 सितंबर की रात किसान पंचायत मे गरजेगी किसानों की आवाज*