February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें

जम्मू १७ फरवरी २६ * जम्मू के बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत तीन कैदी भागे, छह अधिकारी सस्पेंड

जम्मू १७ फरवरी २६ * जम्मू के बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत तीन कैदी भागे, छह अधिकारी सस्पेंड
जम्मू : जम्मू के आरएस पुरा में बाल सुधार गृह की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां बंद तीन कैदी सोमवार को शाम करीब 5:15 बजे वहां से भाग निकले. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक भागने वालों की पहचान हो गई है. कैदी भागने के दौरान सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दिया. उनका इलाज चल रहा है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया.

भागने वाले में एक जम्म-कश्मीर के आर.एस. पुरा के दबलेहर के रहने वाले के रूप में हुई जबकि दो पाकिस्तानी नागरिकों मोहम्मद सुना-उल्लाह और अहसान अनवर के तौर पर हुई है. भागने के दौरान खबर है कि कैदियों ने ड्यूटी पर मौजूद दो पुलिसवालों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया.
सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सनोवर सिंह के मुताबिक दोनों घायल पुलिस अधिकारियों को तुरंत फर्स्ट एड दिया गया और फिर आगे के इलाज के लिए जीएमसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. यहां दो लोग आए, विनय कुमार और प्रवीण कुमार. हमने उन्हें फर्स्ट एड दिया और जीएमसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया.

कहा जा रहा है कि वे पुलिस ऑफिसर हैं. सिंह ने एनआई को बताया, ‘मुझे बताया गया है कि जुवेनाइल होम में एक घटना हुई थी, जिसमें उन्हें चोटें आई थी. जम्मू पुलिस ने इस घटना का आधिकारिक संज्ञान लिया है और औपचारिक जांच शुरू कर दी है. इसके अलावा, भगोड़ों को ट्रैक करने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं, और उन्हें पकड़ने के लिए कई जगहों पर कई रेड चल रही है.

जम्मू के जुवेनाइल होम से तीन लोगों के भागने पर छह अधिकारी सस्पेंड

जम्मू के रणबीर सिंह पुरा में बाल सुधार गृह के कम से कम छह अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही के लिए प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है, जबकि इन लापता लोगों को ढूंढने के लिए कई जगहों पर रेड की जा रही है. अधिकारियों ने ईटीवी भारत को बताया कि बाल सुधार गृह में कुछ अधिकारियों पर हमला करने और उन्हें घायल करने के बाद दो पाकिस्तानी नागरिकों सहित तीन कैदी भाग गए. यह घटना कल शाम 5:15 बजे हुई थी जिसके बाद जम्मू- कश्मीर पुलिस ने इन कैदियों को ढूंढने के लिए टीमे तैनात की. एक अधिकारी ने कहा, ‘रात भर रेड चलती रही और आज सुबह से अलग-अलग टीमें आरएस पुरा और सुचेतगढ़ बॉर्डर एरिया के अलग-अलग इलाकों में तलाशी कर रही है ताकि इन लापता लोगों को फिर से पकड़ा जा सके.’ एक अधिकारी ने कहा कि दोनों पाकिस्तानी नागरिक आम नागरिक हैं.

Taza Khabar