जबलपुर ३० जनवरी २६ * रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, जबलपुर रेल मंडल की नई पहल, स्लीपर क्लास में भी मिलेगी बेडरोल की सुविधा
जबलपुर। रेल मंडल जबलपुर से लंबी दूरी की सुपरफास्ट ट्रेनों के स्लीपर कोच में भी यात्रियों को बेडरोल (चादर, तकिया व कंबल) देने की तैयारी है। इसके लिए जबलपुर रेल मंडल ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। स्लीपर कोच में यात्रियों को बेडरोल उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व निजी कंपनी संभालेगी। स्लीपर कोच के यात्री की मांग पर उसे बेडरोल प्रदान किया जाएगा। इस सुविधा के लिए यात्रियों को टिकट के अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो तीन माह के भीतर यह सुविधा यात्रियों को मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी तक ट्रेनों में वातानुकूलित कोच के यात्रियों को ही बेडरोल दिया जाता है। जिसका शुल्क टिकट दर में शामिल होता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जबलपुर रेल मंडल डा. मधुर वर्मा ने बताया कि इस तरह की व्यवस्था की शुरुआत दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल ने की है। उसके बाद जबलपुर रेल मंडल दूसरा ऐसा मंडल होगा जो इस सुविधा को शुरू करेगा। इसमें यात्रियों को उनकी मांग पर बेडरोल(चादर, तकिया व कंबल) दिया जाएगा।
ट्रेन में रहेगा कर्मी, शुल्क लेकर देगा तकिया, चादर-:
स्लीपर कोच में बेडरोल उपलब्ध कराने के लिए रेल मंडल निजी एजेंसी से अनुबंध करेगा। संबंधित एजेंसी के एक कर्मचारी को बेडरोल के साथ ट्रेन में चलने की अनुमति होगी। यह कर्मचारी यात्री की मांग पर तकिया, चादर, कंबल उपलब्ध कराएगा। उसके एवज में यात्री को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। रेल टिकट में बेडरोल का शुल्क शामिल नहीं होगा।

More Stories
कौशांबी १ फ़रवरी २६*उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डमी चेक/ट्राई साइकिल/स्वीकृत प्रमाण-पत्र/आवास की चाभी किया प्रदान*
कौशांबी १ फ़रवरी २६*उप मुख्यमंत्री ने जिला उद्यान कार्यालय परिसर में रू0-339.10 लाख की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टर का किया लोकार्पण*
कौशांबी १ फ़रवरी २६*समाज को प्रेम और बंधुत्व का संदेश दिया संत रविदास ने– कांग्रेस*