कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान*
*हर्रायपुर, कौशाम्बी*। महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज आलमचंद में शनिवार को छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को प्राप्त छात्रवृत्ति धनराशि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्य जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव एवं विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, सुष्मिता तिवारी,शिवाकांत प्रताप सिंह,राजेंद्र कुमार यादव,गोपाल कृष्ण मिश्रा,प्रेमचंद,उदय शंकर साहू,नूतन,विपिन कुमार,दिनेश सिंह,दिनेश कुमार,अशोक कुमार पाल,शारदा देवी,रश्मि त्रिपाठी, सुभाष चंद्र प्रजापति,धीरेंद्र कुमार उपाध्याय,नीरज कुमार,महेंद्र कुमार,कंचन मौर्य,राममूरत सिंह पाल,विपुल प्रताप सिंह,उर्वशी गुप्ता,दुर्गेश कुमार पटेल,सुधीर सिंह,राजेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार मौर्य,रामपाल सिंह, तीर्थराज सिंह व प्रशांत राय सहित लिपिक धर्मवीर,भंवर सिंह एवं परिचारक ज्योत्री सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
उन्नाव 22 नवंबर 26*श्रीमद्भागवत कथा 13 दिसंबर से, तैयारियों पर हुई चर्चा-सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट जनपद शाखा की हुई बैठक
कौशाम्बी 22 नवंबर 26*सपा कार्यालय में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि और वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा*
कौशाम्बी 22 नवंबर 26*नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत आयोजित की गई ब्लैक आउट मॉकड्रिल*