छतरपुर20नवम्बर24*नौगांव नगर में एलजेसीसी चिट फंड कंपनी ने किया लाखों का घोटाला , मामला पहुंचा एसपी ऑफिस ।
छतरपुर नौगांव से
नौगांव में रहने वाले बृजेश बाबू बादल ने बताया कि मेरे साथ एलजेसीसी चित फंड कंपनी के एजेंट संजय तिवारी के द्वारा ठगी की गई ।
बृजेश बादल ने कहा संजय तिवारी ने सबसे पहले मूझसे मीठी-मीठी बातें कर लाखों रुपया एलजीसीसी कंपनी में जमा करवाए , उसके बाद मेरी पत्नी को एजेंट बना दिया । लाखों रुपया वसूलने के बाद मुझे खुद नहीं पता कब मैं इस कंपनी का एजेंट बन गया । मैंने संजय तिवारी से पैसे मांगे तो संजय तिवारी ने धमकाते हुए कहा कि तुम इस कंपनी के एजेंट हो मैं तुम्हें जेल करवा दूंगा । अगर पुलिस शक्ति से एलजेसीसी कंपनी के मैनेजर और एजेंटों से पूछताछ करेगी तो करोड़ों का घोटाला सामने निकल कर आएगा और कई लोग जेल भी जा सकते हैं ।
यूपीआजतक से पत्रकार जितेंद्र रावत जिला छतरपुर मध्य प्रदेश

More Stories
रीवा22जुलाई26*रीवा कृषि विभाग में बड़ी कार्रवाई: संभागीय कार्यालय के स्टेनोटाइपिस्ट अजय मिश्रा निलंबित*
रीवा22जुलाई26*नशे के खिलाफ मैदान में उतरी रीवा पुलिस: खेलों के जरिए युवाओं को दिया नई सोच का संदेश*
रीवा22जुलाई26*नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत एसडीओपी कप का आयोजन अतरैला में*