छतरपुर19मई*भाजपा छतरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद छतरपुर की पूर्व अध्यक्ष की अनूठी पहल
बुंदेलखंड में भाजपा छतरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (गुड्डू भैया) और नगर पालिका परिषद छतरपुर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह की अनूठी पहल: बेटी के जन्मदिन पर उत्कृष्ट छात्राओं को किया सम्मानित.!!*
*मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने की प्रशंसा*
*पंकज पाराशर छतरपुर✍️*
बुंदेलखंड के कद्दावर नेता, भाजपा छतरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (गुड्डू भैया) व नगर पालिका परिषद छतरपुर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह ने अपनी पुत्री राजनंदनी के जन्मदिन पर एक अनूठी पहल करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 50 छात्राओं को सम्मानित किया गया l उनके इस साहसिक निर्णय की मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रशंसा की l उधर छतरपुर में 50 बेटियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया l भाजपा छतरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (गुड्डू भैया) व नगर पालिका परिषद छतरपुर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उन्हें आगे आने का मौका मिलता है l

More Stories
हरिद्वार25मई26*गंगा दशहरा पर विष्णु घाट में विशाल भण्डारे का आयोजन
लखनऊ25मई26*गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई तो सीएम योगी ने बच्चों के लिए लिखी पाती*
हरदोई25मई26* पिहानी में नाला निर्माण की गिट्टी बनी हादसे का सबब, सड़क पर बिखरी बजरी से राहगीर घायल,