*चित्रकूट ब्रेकिंग*
चित्रकूट27मई2023*चित्रकूट धाम नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में पहुँचे प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद।
चित्रकूट धाम नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद की उपस्थिति में । नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता सहित सभी सभासदों का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पुरानी कोतवाली कैंपस में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटों, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे सहित समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं पूर्व सांसद व पूर्व विधायक सहित हजारों लोगों की उपस्थिति में अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह द्वारा दूसरी बार बनें नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता द्वारा नगर के चहुमुखी विकास करने का जनता को विश्वास दिलाया। उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री राम केश निशाद द्वारा जनमानस को विश्वास दिलाया कि चित्रकूट धाम कर्वी नगरपालिका में विकास कार्य हेतु विशेष पैकेज उत्तर प्रदेश सरकार से उपलब्ध करा कर नगर पालिका परिषद करबी का चहुंमुखी विकास कार्य कराए जाएंगे।
संजय मिश्रा चित्रकूट उत्तर प्रदेश यूपीआजतक
More Stories
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा में उठा प्रदूषण का मुद्दा
लखनऊ 18 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10:00 बजे की बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 18 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*