चित्रकूट26अप्रैल*21 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाएं, विष्णु शर्मा
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट दिनांक 26.04.2023 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में दिनांक 21.05.2023 को आजोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु विष्णु कुमार शर्मा, जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के निर्देशन में बैठक आयोजित की गयी। फारूख इनाम सिद्दीकी अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण के लिये विशेष बल दिया गया। उक्त बैठक में डॉ० सन्तोष कुमार तिवारी ए०आर०टी०ओ०, अंकुर कचेर ए०डी०ए०ओ०, प्रभात द्विवेदी डी०सी० व सुरेन्द्र कुमार जिला सूचना अधिकारी चित्रकूट उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त दिनेश चंद, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावाधिकरण चित्रकूट द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा से सम्बन्धित वादों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्री- ट्रायल की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में नवीनचन्द्र त्रिपाठी . अशोक कुमार गुप्ता, श्री राकेश प्रकाश शुक्ला , राजकिशोर त्रिपाठी . प्रद्युम्न नारायण मिश्रा, जे०पी० तिवारी एड० व अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
दिनांक 13.05.2023 के स्थान पर दिनांक 21.05.2023 दिन रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

More Stories
कानपूर नगर २१ मार्च २६ * फर्जी लूट की घटना का अनावरण-थाना रायपुरवा
लखनऊ२१मार्च२६ * PPS अफसरों को मिली पदोन्नति*
लखनऊ २१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….