चित्रकूट25जून2023*जनता से जुडी हुई महत्वपूर्ण खबर
👏👏👏👏👏👏👏👏
जनपद चित्रकूट तहसील म ऊ अंतर्गत ग्राम पंचायत मव ई कलां से जुडी खबर,,
मौजूदा समय में इतनी भीषण गर्मी उमस तपन पड रही है कि दोपहर में बिजली न होने के कारण महिलाओं बच्चों बुजुर्गों का बहुत बुरा हाल है अधिक लाइट कटौती होने से ग्रामीण हो रहे हैं बीमारी के शिकार क्योंकि गरीब जनता को इस भीषण गर्मी में जब बिजली की अधिक आवश्यकता ग्रामीणों को होती है उस समय म ऊ पावर हाउस के संबंधित विभाग द्वारा बिजली कटौती की जाती है बता दें कि सुबह छः बजे से आठ बजे के बीच लाइट कटौती फिर सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक लाइट कटौती उसके बाद दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक लाइट कटौती तत्पश्चात साढ़े पांच बजे से शाम सात बजे तक लाइट कटौती की जाती है बीच में सब मिलाकर एक दो घंटे जो लाइट कटौती की जाती है वो अलग बात है संबंधित अधिकारियों उत्तर प्रदेश सरकार व बड़े बड़े नेताओं विधायक सांसद से विनम्र निवेदन के साथ एक ही सवाल है कि क्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे बूढ़े महिलाएं क्या कीड़े मकोड़े है क्या उन्हें कूलर पंखे में रहने का कोई अधिकार नहीं है क्या गरीबों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलनी चाहिए जिससे इस भीषण गर्मी में उन्हें थोड़ी सी राहत महसूस हो अगर संबंधित अधिकारियों विधायक सांसद बड़े बड़े नेता व उत्तर प्रदेश सरकार इस भीषण गर्मी में जिस दिन बिना बिजली के यदि एक घंटे बिता देंगे उस दिन उन्हें जनता की परेशानियों का एहसास हो जायेगा कि बिना बिजली के इस भीषण गर्मी में लोगों को कितनी परेशानी झेलनी पड़ती है अतः उत्तर प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार विधायक सांसद बड़े बड़े नेताओं व संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए इस गंभीर मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें व जनता की परेशानियों का निराकरण कराने की कृपा करें
रिपोर्ट ,, सुभाष चन्द्र शुक्ला नमो नमो मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 फरवरी 26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*