चित्रकूट22अक्टूबर23*नवरात्रि पर्व पर हुई मां चंडी देवी की प्राण-प्रतिष्ठा चित्रकूट।
संजय मिश्रा यूपी आजतक ब्यूरो चित्रकूट उत्तर प्रदेश
जनपद चित्रकूट के कर्वी तहसील अंतर्गत पहाड़ी ब्लाक के बछरन ग्राम पंचायत में प्रभावती व सुनीता सिंह के द्वारा भव्य मंदिर निर्माण कर मां भगवती चंडी देवी की मूर्ति स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । सुनीता सिंह के पति रमेश सिंह द्वारा बताया गया कि। पिता का स्वर्गवास होने के उपरांत हमारी अन्तरआत्मा में मां भगवती चंडी देवी की स्थापना करने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई। और मां भगवती की कृपा से आज दिनांक 22 अक्टूबर 2023 को हमारी मनोकामना पूर्ण हुई। रमेश द्वारा आगे बताया गया कि मां भगवती चंडी देवी की प्राण-प्रतिष्ठा नवरात्रि पर्व पर आचार्य एवं पंडितों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर की गई है।रज्जी देवी, ममता देवी, संगीता देवी,क्रपा शंकर सिंह, शिवशंकर सिंह और राकेश सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का योगदान रहा। आयोजन में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।