चित्रकूट21मई2023*पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कर्वी शहर के ट्रैफिक चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के नेतृत्व में कर्वी शहर के ट्रैफिक चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस वाहन चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी एवं बिना हेलमेट, चार पहिया वाहनों पर बिना सीट बेल्ट लगाए तथा गलत नंबर प्लेट, कामर्सियल वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों को चेक किया गया । इस दौरान 147 वाहनों का चालान किया गया जिनका 03
लाख 47 हजार ई-चालान किया गया ।
इस चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट चलने वाले लगभग 100 लोगों को हेलमेट खरीदवा कर सख्त हिदायत देकर बिना चालान किए छोड़ा गया तथा उन्हें जागरूक किया गया कि बिना हेलमेट के वाहन ना चलाएं । यह न सोचें कि हेलमेट सिर्फ पुलिस से बचने के लिये है यह आपकी सुरक्षा के लिये है इसलिये हमेशा 02 पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं ।
इस चेकिंग अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी गुलाब त्रिपाठी, प्रभारी यातायात मनोज कुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

More Stories
अयोध्या २५ फरवरी २६ * विवादित फ़िल्म यादव जी की लव स्टोरी को प्रतिबंधित किये जाने के लिए दिया गया मांगपत्र
दिल्ली २५ फरवरी २६ * दिल्ली से बनारस के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन•••4 घण्टे में दिल्ली से बनारस••••!
लखनऊ २५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….