चित्रकूट से बड़ी खबर
चित्रकूट21अक्टूबर23*ग्रामीणों ने स्वयं रास्ते का निर्माण कर सरकार और प्रशासन की खोली पोल।
रिपोर्ट -संजय मिश्रा यूपी आजतक ब्यूरो चित्रकूट उत्तर प्रदेश
चित्रकूट । एक तरफ़ देश अमृत महोत्सव मना रहा है और मंगल ,चांद आदि ग्रहों पर पहुँचकर कीर्तिमान भी रच रहा है। लेकिन ऐसे समय में भी अभी कई ऐसे गाँव हैं जहां संपर्क मार्ग नहीं है। वहीं चित्रकूट में अधिकांश जनप्रतिनिधि अपना विकास करने में मशगूल हैं कोई जनता की समस्या नहीं सुनना चाहता । शायद इसलिए रामनगर ब्लॉक के बेलरी गाँव के ग्रामीणों ने यह तय किया है की वह ख़ुद अपना रास्ता बनायेंगे । ग्रामीणों ने खुद बनाया अपना मार्ग , पूरा मामला मऊ तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामपुर के मजरा बेलरी का जहां आज तक संपर्क नहीं बना । ग़ौरतलब हो ये वही चित्रकूट जनपद है जहां एक जनप्रतिनिधि को व्यक्तिगत लाभ पहुँचाने हेतु आनन फ़ानन में डेढ़ करोड़ की सड़क बनवाई जा रही है और बेलरी,चूल्ही ,बदेहार जैसे गाँवों तक संपर्क मार्ग बनाने हेतु विभाग के पास न समय है न बजट ! वाह लोकतंत्र के साथ क्या भद्दा मज़ाक़ किया जा रहा है!

More Stories
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा