चित्रकूट13अगस्त25*चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक बनेगा 6-लेन हाईस्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर*
चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक 249 किलोमीटर लंबा 6-लेन हाईस्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिसकी डिज़ाइन को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना का सर्वे और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) भोपाल की कंपनी एआइसीओएनएस इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है, जिसके लिए 10.37 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कंपनी को तीन महीने में सर्वे पूरा करने का निर्देश है। यह पूरी तरह एक्सेस नियंत्रित राजमार्ग होगा, जिसमें वाहनों की एंट्री और एग्जिट केवल निर्धारित टोल प्लाजा या रैंप्स से होगी। गति सीमा 100-120 किमी/घंटा होगी। छह लेन का यह मार्ग बनने से लोग भगवान राम की नगरी चित्रकूट से भगवान शिव की नगरी वाराणसी और प्रयागराज आसानी से आ-जा सकेंगे।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,